प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर शहर व जिला कांग्रेस की बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग में आर्थिक नाकेबंदी-चक्काजाम पर बनी रणनीति
चक्काजाम को सफल बनाने कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता जुटें
राजनांदगांव।
भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सरकार कांग्रेस नेताओं पर द्वेषपूर्ण राजनीति करते हुए लगातार कार्यवाही कर परेशान किया जा रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निवास पर छापेमार कार्यवाही करते हुए उनके परिवार के खिलाफ की गई कार्यवाही, विपक्ष को जानबूझकर बदनाम किए जाने के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर 22 जुलाई को पूरे प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रमुख मार्गों पर आर्थिक नाकाबंदी-चक्काजाम किया जा रहा हैं। जिसको लेकर शहर जिला कांग्रेस व ग्रामीण कांग्रेस द्वारा अतिआवश्यक बैठक लेकर आर्थिक नाकाबंदी चक्काजाम करने का निर्णय लिया है।
जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश की भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला, प्रदेश के खनिज संपदाओं का लगातार दोहन किया जा रहा है, मामला उजागर होने पर भाजपा सरकार घबराकर ईडी को सामने रखकर कांग्रेस नेताओं पर लगातार कार्यवाही कर डराया व धमकाया जा रहा है। उक्त जनहित मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आव्हान पर आगामी 22 जुलाई को पूरे प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी चक्काजाम किया जा रहा है। जिसको लेकर शहर व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू के नेतृत्व में 20 जुलाई रविवार को सतनाम भवन में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में अतिआवश्यक बैठक लेकर आर्थिक नाकेबंदी चक्काजाम को सफल बनाने के संबंध में जिम्मेदारियां बांटी गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार इस चक्काजाम में स्कूली बस और एंबुलेंस को मुक्त रखा जाएगा।
बैठक में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व ग्रामीण अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूब चुकी है। उनके कार्यकाल में बलात्कार, हत्या, खनिज व रेत का अवैध उत्खनन बढ़ रहा है, बाहर से शूटर बुलाकार स्थानीय लोगों बंदूक से डराया व धमकाया जा रहा है। भाजपाईयों की दादागिरी में लगातार अवैध शराब का कारोबार बढ़ रहा है जिसके कारण युवा वर्ग शराब के लत में डूब रहे हैं, माताएं बहने असुरक्षित हो गई है। अडानी बंधुओं के लिए प्रदेश के जल, जंगल और जमीन को बेच रहे है। इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेताप्रतिक्ष डा.चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा लगातार भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे हैं जिससे घबराकर केन्द्र की मोदी सरकार के निर्देश पर कांग्रेसजनों पर सीबीआई, ईडी भेजकर जबरन कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 18 जुलाई को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निवास पर छापेमार कार्यवाही करते हुए उनके परिवार के खिलाफ द्वेषपूर्ण कार्रवाई को लेकर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के आव्हान पर पूरे प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी की जा रही है।
बैठक में शहर कांग्रेस प्रभारी बृजेश शर्मा, ग्रामीण कांग्रेस प्रभारी सुजीत बघेल, पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, विधायक दलेश्वर साहू, भोलाराम साहू, संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, पूर्व विधायक भुवनेश्वर बघेल, पूर्व युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीकिशन खंडेलवाल, रमेश डाकलिया, ननि प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने अपनी बाते सुझाव के माध्यम से रखी।
इस दौरान प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी कुतबुद्दीन सोलंकी, जिपं सदस्य महेन्द्र यादव, प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे, विवेक वासनिक, पंकज बांधव, डा. नरेन्द्र साहू, इकरामुद्दीन सोलंकी, रमेश खंडेलवाल, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री नरेश शर्मा, हनी ग्रेवाल, अजय मारकंडे, चुम्मन साहू, विपिन यादव, विरेन्द्र बोरकर, संध्या साहू, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, अब्दुल खान, रतन यादव, शकील रिजवी, पार्षद मुकेश साहू, अमिन हुद्दा, सतीश मसीह, मनीष गौतम, किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू, अशोक फडनवीस, रज्जू जॉन, रौशनी सिन्हा, सुरेन्द्र देवांगन, गोपीचंद गायकवाड़, प्रतिमा बंजारे, संगीता साहू, मनीष सिमनकर, प्रज्ञा गुप्ता, मोहिनी सिन्हा, शैलेश ठावरे, बबलू कसार, अब्बास खान, खिलेश बंजारे, अतुल शर्मा, मो. इब्राहिम, सूरज शर्मा, चेतन सिन्हा, सागर ताम्रकार, सोनू खान, प्रकाश ठाकुर, भावेश सिन्हा, संदीप जायसवाल, उमर सिंह ठाकुर, उमेश यादव, जितेन्द्र सिन्हा, देवेन्द्र देवांगन, रामनाथ निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
