वृद्वाश्रम में फल वितरण कर वृद्धजनों से लिया आशीर्वाद
राजनांदगांव।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी के जन्मदिवस पर 14 जुलाई सोमवार को शहर जिला कांग्रेस व ग्रामीण कांग्रेस द्वारा वृद्धाश्रम में फल वितरण कर सेवाभाव के साथ सादगीपूर्ण तरीके से जन्मदिवस मनाया गया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू संयुक्त तत्वावधान में सोमवार 14 जुलाई प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी जन्मदिवस सादगीपूर्ण ढंग से मनाते हुए वृद्धाश्रम में फल वितरण कर वृद्धजनों से पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज जी के लिए आर्शीवाद मांगा। शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व भागवत साहू ने कहा कि संगठन को लेकर लगातार सजग रहने वाले पार्टी की मजबूती के लिए लगातार कार्य करने वाले व हम सबके प्रेरणास्त्रोत के जन्मदिन पर उनके दीर्घायू की हम कांग्रेसजन कामना करते है। फल वितरण में मुख्य रूप से जिपं सदस्य विभा साहू, पदम कोठारी, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री हनी ग्रेवाल, शरद खंडेलवाल, विपल साहू, तुलदास साहू, सागर ताम्रकार, पिन्टू देवांगन, ललित कुमरे, मनीष साहू, महेश साहू, युग साहू, धनंजय साहू, संदीप जायसवाल सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

