राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में राजनांदगांव से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन पहुंचे रायपुर
शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा के नेतृत्व सैकड़ों कांग्रेसजन हुए रवाना
राजनांदगांव।
छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही चहूंओर भ्रष्टाचार शराबखोरी, रेत माफियाओं का बोलबाला है। निर्दोश प्रदेशवासियों को डरा धमकाकर मारपीट कर परेशान किया जा रहा प्रदेश में चोरी-डकैती, हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं होना आम बात हो गई है। स्वास्थ्य सेवाओं का बूरा हाल, युक्तियुक्तकरण के नाम स्कूल बंद किया जा रहा बच्चों की पढ़ाई से खिलवाड़ किया जा रहा, प्रदेश की खनिज संपदा को लूटा जा रहा। भाजपा की जवान, किसान, संविधान विरोधी नीतियों के खिलाफ 07 जुलाई को रायपुर में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विशाल जनसभा में राजनांदगांव से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि रायपुर साइंस कालेज में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलेट के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में अभूतपूर्व आयोजित किसान, जवान संविधान जनसभा को संबोधित करने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन का आगमन हुआ जिसको लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में राजनांदगांव शहर से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। इस दौरान अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने बताया कि दो दिन से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है फिर भी कांग्रेसजनों को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने से नहीं रोक पाई और सैकड़ों कार्यकर्ता रायपुर के लिए रवाना हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे भरी बरसात में उमड़े हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आव्हान करते हुए कहा कि छग में भ्रष्टाचार रूपी भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। इस भ्रष्ट सरकार ने सभी वर्ग को परेशान व हताश कर दिया है आज खेती किसानी का समय है पर किसानों को खाद-बीज नहीं मिल पा रही है, युवाओं को नौकरी तो नहीं दे रही है पर शराब का जहर जरूर पिला रही है। प्रदेश में जल, जंगल और जमीन बचाना है तो भाजपा को सत्ता से दूर भगाना होगा। केन्द्र की मोदी सरकार भय और झूठ फैलाकर देश में राज कर रही है। युवा को रोजगार की बात को झूमलेबाजी कर रही वहीं देश की संविधान से खिलवाड़ कर रही जिसके लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सिपाही बनकर खड़ा है कांग्रेस कार्यकर्ता न डरा है और न ही डरने वाला नहीं है ‘‘पहले लड़े थे गोरों से अब लड़ेगे चोरों से‘‘ सत्य के लिए मर-मिटने को तैयार है जिस पर कांग्रेसजनों द्वारा एकमत से हूंकार भरी और इस भ्रष्ट रूपी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना का संकल्प लिया।
इस दौरान प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी कमलजीत सिंह पिन्टू, रमेश डाकलिया, डा.आफताब आलम, कुतबुद्दीन सोलंकी, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश शर्मा, रमेश राठौर, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, फिरोज अंसारी, हनी ग्रेवाल, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, ननि नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, युवक कांग्रेस अमर झा, वीरेन्द्र चौहान, शकील रिजवी, संजय रिझवानी, जयनारायण सिंह, मामराज अग्रवाल, मनीष गौतम, अनिल ठाकुर, नारायण सोनी, मदन साहू, टेनसिंह साहू, अवधेश प्रजापति, मुस्तफा जोया, सुरेन्द्र देवांगन, अब्बास खान, भरत सोनी, पार्षद मुकेश साहू, देवेश वैष्णव, शैलेश ठावरे, इशांक खान, दीनू साहू, महेश साहू, मनीष साहू, सुनील रामटेके, उत्तम साहू, विजय अग्निहोत्री, राहुल देवांगन, सागर ताम्रकार, गोविंद साहू, संदीप जायसवाल, कुलदीप कुजरेंकर, जितेन्द्र कौशिक, शैलेष रामटेके, जितेन्द्र सिन्हा, विक्की तिवारी, जयंत पटेल, भावेश साहू, शुभम प्रजापति, साहिल वर्मा, हुलेन्द्र साहू, बंटी यादव, तामेश्वर बंजारे, प्रियेश मेश्राम, राजा खान, सैय्द हासिम अली, जावेद अंसारी, अल्ताफ, विरेन्द्र उके हिम्मत पवार, लक्की केमे, लोमन राजूपत, अमन रजक, पीयूष केमेसहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजन रवाना हुए।

भारी बारिश के बावजूद खड़गे जी की सभा ऐतिहासिक रहीः कुलबीर