भारतीय परम्परा में गुरु का स्थान हमेशा उच्च होता है : परदेसी राम सोनबोइर

भारतीय परम्परा में गुरु का स्थान हमेशा उच्च होता है : परदेसी राम सोनबोइर

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर गुरु पूर्णिमा पर किया गया सम्मानित*

राजनांदगांव। जिला भाजपा के निर्देशानुसार तिलई मंडल के ग्राम पदूमतरा मे गुरूपूर्णिमा उत्सव का कार्य क्रम रखा गया था l कार्यक्रम मे अलग अलग क्षेत्रो मे विशिष्ठ कार्य करने वालों का सम्मानित किया गया है। जिसमे राममंदिर सेविका चित्रलेखा साहू,मुकेश शर्मा शिक्षक शा.उ.मा.शाला पदुमतरा
गोपी राम साहू वरिष्ठ कार्यकर्त्ता,
आत्मा राम साहू सामाजिक कार्यकर्त्ता का श्रीफल व गमछा,तिलक लगाकर सम्मान किया गया। इस मौक़े पर जिला पंचायत सभापति शिलासिन्हा , जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अनीता सिन्हा , जनपद सदस्य ललिता साहू , मुकेश शर्मा शिक्षक ,गोपी राम साहू ,व मलिखम कोषारे सभी अतिथि गण ने,हमारे जीवन पर गुरु का क्या महत्त्व है इस विचार पर उद्बोधन दिये ।
मंडल अध्यक्ष परदेशी सोनबोइर ने कहा हमारे भारतीय परम्परा मे गुरु का स्थान हमेशा उच्च होता है ,पिता पुत्र का महत्त्व से भी उपर गुरु शिष्य को बताया गया,जैसे की गुरु द्रोणाचार्य, शिष्य अर्जुन,वैसे ही श्रीराम जी ,के साथ लव-कुश से ज्यादा हनुमान जी को बताया गया।इसलिए हमेशा गुरु का आदर व सम्मान करना चाहिए,किसी भी परिस्तिथी मे गुरु का अपमान नही करना चाहिए।
इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से उपस्थित थे राकेश साहू महामंत्री , उपाध्यक्ष शेखर यदु,
राजेशवरी साहू, यशोदा साहू, पुष्पालता, चित्रलेखा साहू, गोपी राम साहू , आत्मा राम साहू, टाकेश सिन्हा , मोहन साहू , छबिलाल साहू, खुदराम वर्मा, पूनम देवगन, विक्की साहू, संजय साहू, नारद साहू, तोरन लाल साहू, लालूप्रसाद साहू सभी उपस्थित रहे l

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *