राजनांदगांव। 28 जुन शनिवार को ग्राम भेड़ीकला और बोरी पंचायत में कलश जल यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पद्मश्री फूलबासन यादव के पहल से
जल संरक्षण के संबंध में रखा गया जिसमें वर्तमान में भू जल स्तर बहुत अधिक नीचे चले जाने के कारण राजनांदगांव जिला सेमी क्रिटिकल जोन में पहुंच गया है, भविष्य में होने वाली समस्याओं से निपटाने हेतु जल संरक्षण पर कार्य करने की आवश्यकता है, जल संरक्षण के इस संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए यह कार्यकम कलश जल यात्रा का आयोजन रखा गया था।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पद्मश्री फूलबासन यादव , श्रीमती जनिया अध्यक्ष महिला समूह डोंगरगांव, जनपद पंचायत सभापति पूर्णिमा साहू , सरपंच बिसंतीन नेताम , चंद्रिका देवांगन पंच, सुश्री संगीता देवांगन पंच, समूह की अध्यक्ष यामिनी सेन , लोकेश्वरी देवांगन , सचिव, रोजगार सहायक, नीलकमल नेताम, जितेंद्र देवांगन एवं अन्य महिलाएं शामिल थी।

भेड़ीकला, बोरी में जल कलश यात्रा निकाल कर किया गया जागरूक *