राजनांदगांव।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 जून से 15 अगस्त तक महावृक्षारोपण अभियान आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम महाभियान को संपूर्ण विकसित भारत के निर्माण के लिए अहम बताते हुए राजनांदगांव जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ने कहा कि प्रकृति, पर्यावरण और मानव जीवन के सुरक्षा, उत्तम स्वास्थ्य, निरोगी जीवन के लिए पौधरोपण कर उन्हें वृक्ष बनाते तक उनकी संपूर्ण देखभाल अति आवश्यक है।
पूर्व अध्यक्ष गीता घासी साहू 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त तक एक पेड़ मां के नाम से भाजपा के द्वारा चलाये जा रहे महावृक्षारोपण अभियान को विकसित, समृद्ध और हरित भारत की संज्ञा देते हुए कहा की भाजपा के इस महाभियान में एक पेड़ मां के नाम से भाजपा, पूरे प्रदेश में लाखों की संख्या में सघन पौधरोपण होगा, जो आने वाले भविष्य में जीवन का मुख्य आधार बनेगा। छत्तीसगढ़ में आगामी 11 जुलाई को वन महोत्सव का राज्योत्सव होना है। जिसके तहत 70 लाख पौधरोपण का लक्ष्य है, जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी देते हुए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और पर्यावरण प्रेमियों को गोद दिया जाएगा। गीता घासी साहू ने आगे कहा कि भाजपा जिला, मंडल और सभी बूथों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथों पर कम से कम 50 पेड़ लगाएं और उनकी सुरक्षा, देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी लें और लोगों को उनकी सुरक्षा देखभाल के लिए प्रेरित भी करें।

धरती को बंजर होने से बचाए, एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं : गीता घासी साहू*