घोषणा के साथ बढ़ने लगी माँ बम्लेश्वरी ट्रस्ट चुनाव की हलचल, 20 जुलाई को मतदान

घोषणा के साथ बढ़ने लगी माँ बम्लेश्वरी ट्रस्ट चुनाव की हलचल, 20 जुलाई को मतदान

पूर्व अध्यक्ष वा मंत्री की सदस्यता रहेगी बरकरार न्यायलय ने दिया फैसला
राजनांदगांव। मां बम्लेशवरी ट्रस्ट समिति डोगरगढ़ के चुनाव की घोषणा होने के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौरा शुरू हो गया है। आगामी 20 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए चुनाव कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी की नियुक्ति 4 जुलाई तक होने की संभावना है। गत 1 जुलाई को मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के साथ ही वतर्मान ट्रस्ट समिति पर भेदभाव करने का आरोप विपक्ष ने लगाया है। जबकि वतर्मान ट्रस्ट समिति ने आरोप को गलत बताते हुए नियमतः सूची का प्रकाशन करने का दावा किया है। कल 3 जुलाई को मतदाता सुची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
काबिज होने 8 जरूरी

जानकारी के अनुसार 15 सदस्यों वाले ट्रस्ट मंडल में काबिज होने के लिए 8 प्रत्याशी का जीतना आवश्यक है। आगामी 20 जुलाई को होने वाले इस चुनाव को लेकर जहां वर्तमान ट्रस्ट मंडल के जीते 9 के अलावा अन्य 6 प्रत्याशियों में फेरबदल होने की संभावना नजर आ रही है। विपक्षी मातेश्री पैनल के संरक्षण श्रेणी के दो ट्रस्टी की सदस्यता निरस्त करने के बाद फेरबदल की संभावना है। बनी हुई थी लेकिन अब न्यायलय ने विपक्ष के पक्ष में फैसला दे दिया है मातेश्वरी पैनल के अजीवन श्रेणी के 5 प्रत्याशियों की पिछले चुनाव में हार के बाद आजीवन श्रेणी के लिए मजबूत प्रत्याशियों का चयन करना टेडी खीर सकता था लेकिन अब ऐसा नहीं है फैसला पक्ष आने से विपक्ष मजबूत हो होने की कगार पे है

प्रत्याशियों पर नजर

उल्लेखनीय है कि पूर्व में संरक्षण श्रेणी के 7 प्रत्याशियों में मातेश्वरी पैनल के 5 ने जीत हासिल किया था। जबकि अजीवन श्रेणी के सभी 5 प्रत्याशी हार गए थे। साधरण श्रेणी की 3 प्रत्याशियों में मातेश्वरी पैनल से सिर्फ एक ही जीत पाया था। मां बम्लेश्वरी सेवादल ने 9 प्रत्याशियों के साथ ट्रस्ट पर कब्जा किया था वहीं तो मातेश्वरी पैनल के 6 प्रत्याशी जीतने में कामयाब हुए थे। जानकारी के अनुसार वर्तमान ट्रस्ट मंडल 100 बिस्तर अस्पताल, शिक्षा लो बढावा देने के कारण मजबूत नजर आ रहा है। वहीं रोपवे में बार बार हो रही दुर्घटना उसके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। वर्तमान ट्रस्ट मंडल आजीवन एवं साधारण श्रेणी में मजबूत है किन्तु संरक्षण श्रेणी में ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल गट्टानी के बाद अन्य की कमी को पूरा करने में मुश्किल आ सकती है।

तीन हजार चुनेंगे 15 सदस्य

जानकारी के अनुसार लगभग 3 हजार सदस्य 15 ट्रस्टियों का चयन करेंगे। बम्लेश्वरी सेवादल और मातेश्वरी पैनल में किसका पलड़ा भारी रहेगा इसका आंकलन लगाना अभी कठिन है। आगे वाले समय में सदस्यों के बीच जीत के लिए कश्मकश देखने मिल सकता है। उल्लेखनीय है कि सालों पुरानी ट्रस्ट समिति ने तीन साल पूर्व साधारण श्रेणी की सदस्यता शुरू किया था। गौरतलब है कि आजीवन और संरक्षण श्रेणी की सदस्यों की कमी के बाद में नार सदस्य बनाने की पहल नही हुई जबकि कई बाहर चले गए थे तो कुछ की मृत्यु हो गई थी उनके नाम को विलोपित कर दिया गया था।साधारण श्रेणी में सदस्यता शुरू करने के बाद 15 सौ नए सदस्य बनाये गये थे। इस बार अन्य दोनो श्रेणी की सदस्यता खोलने की मांग एवं सदस्यता शुल्क को लेकर चर्चा छिड़ गई है। कहा जा रहा है कि ट्रस्ट मंडल दोनो श्रेणी की सदस्यता खोलता है तो शुल्क 21 हजार एवं 11 हजार हो सकता है। ऐसा होता है तो वाद विवाद की स्थिति सामने आ सकत है।

विपक्ष को कुचलने की कोशिश नाकाम पूर्व अध्यक्ष नारायण अग्रवाल वा मंत्री नवनीत तिवारी की सदस्यता रहेगी बरकरार न्यायलय ने दिया फैसला
मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के अजीवन श्रेणी के सदस्य सोन कुमार सिन्हा ने न्यायलाय के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा की राज्य के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां बम्लेश्वरी देवी जी का मंदिर है जहा पे वर्ष भर दर्शनर्तियो का ताता लगा रहता है हाल ही में मंदिर ट्रस्ट के संचालन हेतु चुनाव होना है और इस बार के चुनाव में सत्ता पक्ष के द्वारा पूर्व अध्यक्ष नारायण अग्रवाल वी मंत्री नवनीत तिवारी चुनाव न लड़ सके इसी उद्देश्य से उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी लेकिन पिछले एक सप्ताह से न्यायलय में प्रकरण दर्ज होने के बाद लगातार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व न्यायल के मुख्या अभिषेक तिवारी के के पास मामलाचल रहा था जिसका आज फैसला आ गया और 30 वर्षों से ट्रस्ट मंडल को खून पसीना लगाकर उचाईयो पर पहुंचाने वाले लोकप्रिय पूर्व अध्यक्ष वी ट्रस्टी श्नारायण अग्रवाल और पूर्व सचिव ट्रस्टी श्री नवनीत तिवारी की सदस्यता पंजीयक कोर्ट मे बहाल की गई। डोंगरगढ़ में इस फैसले से लोगो में हर्ष का माहोल है बताते की
मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति डोंगरगढ़ का चुनाव समय सारणी
20 जुलाई को होना है
1जुलाई प्रारंभिक प्रकाशन किया
2 दावा आपत्ति लिया गया
4 जुलाई अंतिम प्रकाशन होना है तीन श्रेणी में मतदान प्रणाली में चुनाव होना।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *