राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी जिला राजनांदगांव के अंतर्गत राजनांदगांव ग्रामीण मंडल पूर्व (सोमनी ) के संगठन विस्तार में ग्राम कोपेडीह की सुशीला देवी साहु पूर्व सरपंच और महिला संगठक को कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर ग्रामीण महिला संगठन , प्रज्ञा मानस मंडली,स्वयं सहायता समूह महिला के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है श्रेत्र की जुझारू महिला को संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, विधानसभा सभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू का आभार व्यक्त किया साथ ही ग्रामीण तुलेश्वरी साहु, साधना साहु, सविता यादव ,सोनल साहु ने हर्ष व्यक्त किया।
